छापेमारी कर 25 हजार की अवैध लकड़ी जब्त
जब्त की गई लकड़ी के साथ विभाग के अधिकारी व अन्य।
भास्कर न्यूज|लोहरदगा
गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को वन विभाग पदाधिकारी हरेंद्र सिंह एवं बलराम यादव की अगुवाई में भंडरा प्रखंड क्षेत्र के मसमानो ठाकुर गांव में अजीज अंसारी के घर में छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान अजीज के घर से लगभग 25000 की अवैध लड़की तथा फर्नीचर बरामद की गई। मौके पर सहायक संरक्षक अक्षित कुमार मुखर्जी ने कहा कि आने वाले दिनों में और भी अवैध तरीके से लड़की का काम कर रहे लोगों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। अवैध लकड़ी का धंधा करने वालों पर वन विभाग की ओर से अंकुश लगाने का कार्य किया जाएगा।
मौके पर परिसर पदाधिकारियों के साथ उप परिसर पदाधिकारी महावीर उरांव, पंकज सिंह, नवीन कुमार, ऋषि कुमार, आदित्य गोपी उपस्थित थे।