कृषि मेला सह जागरूकता शिविर 2 को
भंडरा| प्रखंड कार्यालय परिसर में 2 मई को कृषि मेला सह किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए आत्मा के एटीएम रमन साहू ने बताया कि कृषि मेले में प्रखंड के किसानों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के अधिक से अधिक किसानों से मेले में शामिल होने की अपील की है।