पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैंप में 71 लोगों को दिया फ्री बिजली कनेक्शन

कैंप में 71 लोगों को दिया फ्री बिजली कनेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भंडरा | भंडरा प्रखंड के ग्राम सेमरा में शनिवार को सौभाग्य योजना के अंतर्गत कैंप लगाया गया। जिसमें प्रखंड के विभिन्न गांवों से आए 71 लोगों को योजना के तहत फ्री बिजली कनेक्शन दिया गया। पलमी गांव से आए 7, पोड़हा से 3, धनामुंजी से 36 और सेमरा से 25 लोगों को कनेक्शन दिया गया। इस मौके पर विभाग कनीय अभियंता मुरली मनोहर ने कहा कि कैंप अलग-अलग समयों में विभिन्न जगहों पर आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत लोगों को फ्री कनेक्शन दिया जा रहा है। कनेक्शन चार्ज के अलावा रिडिंग होने वाले मीटर से अनुदान काटकर लोगों को बिल जमा करना होगा। इससे गरीबों को परेशानी नहीं होगी। इस मौके पर एकेएस से बिनोद कुमार चौधरी और उनके साथ माजुल उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...