पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की बैठक आज
भंडरा | भंडरा प्रखंड एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की बैठक 19 अप्रैल को दोपहर एक बजे से बीआरसी परिसर में होगी। इसकी जानकारी भंडरा प्रखंड सचिव सोहराई उरांव ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में 21 अप्रैल से होने वाली मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम के संबंध में विचार-विमर्श किया जाएगा।