पीएम उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन का वितरण कल
भंडरा | पीएम ग्रामीण उज्जवला योजना के अंतर्गत प्रखंड के भौंरो पंचायत सचिवालय के समीप 20 अप्रैल को पहन एचपी गैस एजेंसी भंडरा के बैनर तले शिविर लगा बीपीएल धारी महिलाओं के बीच गैस कनेक्शन दिया जाएगा। इसकी जानकारी एजेंसी के संचालक राजेंद्र उरांव ने दी। उन्होंने बताया कि लाल कार्डधारी एवं अंत्योदय कार्डधारियों का केवाईसी रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर बेक, बीस सूत्री अध्यक्ष राजकिशोर साहू, मंडल अध्यक्ष राजू शर्मा, सांसद प्रतिनिधि रंजीत यादव मौजूद रहेंगे।