भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान
भंडरा | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छ भारत पर्व पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री बालकृष्ण सिंह के नेतृत्व में भंडरा प्रखंड के भैसमुंदो गांव में बुधवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें गांव के पेयजल स्रोत चापाकल, पेयजल कूपों के आसपास के क्षेत्रो में फैली, गंदगी, नाली, जल जमाव जैसे क्षेत्रों की सफाई की गई। अभियान में गांव के सूरज कुमार, सुधन महतो, अशोक महतो, विवेक सिंह, अभिषेक सिंह, संजय महतो, राहुल महतो सहित अन्य ने भाग लिया।