भंडरा | दिल्ली में हुई भाजपा के सभी मोर्चों के संयुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश एसटी मोर्चा अध्यक्ष रामकुमार पहान, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव व भाजपा नेता आशीष बाड़ला ने भाग लिया। महामंत्री बिंदेश्वर उरांव ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को मिशन 2019 के लिए सक्रिय करने और क्षेत्रों जाकर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देने को कहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जो भी लोग भाजपा से नहीं जुड़ सके हैं उनसे विशेष रूप से पार्टी विचारों और लक्ष्यों से अवगत कराने ओर पार्टी से जुड़ने के लिए माध्यम बनने को कहा।