पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऑनलाईन हेल्थ परामर्श शिविर में मरीजों ने डॉ से ली सलाह

ऑनलाईन हेल्थ परामर्श शिविर में मरीजों ने डॉ से ली सलाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भंडरा | भंडरा प्रखंड के कुम्हरिया गांव मे रविवार को सीएससी के संचालक मुन्ना ठाकुर द्वारा ऑनलाईन हेल्थ परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने ऑनलाईन डॉ. से बात कर अपनी बीमारियों से अवगत कराकर परामर्श लिया। सीएससी के संचालक मुन्ना ठाकुर ने ग्रामीणों को ऑनलाइन हेल्थ परामर्श, लेन देन, खरीद बिक्री आदि के बारे में जानकारी दी। जिले के सीएससी मैनेजर आशीष कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपनो को सीएससी साकार कर रही है। मौके पर ब्लॉक मैनेजर राजेश उरांव, इरफान अंसारी, ग्रामीण मंगरा उरांव, सुरेश साहू, रामावतार साहू, सावित्री देवी, सियाराम कुमार, फूलो उरांव, गौरी उरांव, बितान साहू, शांति कुमारी आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...