पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हत्यारा आईआरबी जवान मृतक की पत्नी का प्रेमी

हत्यारा आईआरबी जवान मृतक की पत्नी का प्रेमी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरफ्तार हत्यारा आईआरबी का जवान व बरामद हथियार।

भास्कर न्यूज | भंडरिया

भंडरिया थाना क्षेत्र के सरईडीह गांव में 13 मई की रात राजेन्द्र सिंह उर्फ मनकी की इंसास राइफल से गोली मार कर की गई निर्मम हत्या का भंडरिया पुलिस ने दो दिनों में खुलासा करते हुए हत्या में शामिल हथियार समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्यारा मृतक मनकी की प|ी का प्रेमी निकला। वह आईआरबी का जवान है। जो वर्तमान में इसी थाना क्षेत्र के कुल्ही पुलिस पिकेट पर पदस्थापित है। आरोपी जवान ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस के समक्ष अपने बयान में उसने कहा है कि उसका 2013 से ही मृतक की प|ी सरिता देवी के साथ मेरा प्रेम प्रसंग चलता था। वह अपनी प|ी की तरह उसकी पढ़ाई-लिखाई सहित अन्य खर्च का वहन करता था। इसी क्रम में 2018 में चुनाव ड्यूटी में नागालैंड चला गया था। डयूटी के क्रम में उसका अपनी प्रेमिका सरिता से संपर्क नहीं हुआ। जिससे वह काफी घबरा गया। चुनाव ड्यूटी खत्म होते ही वह सीधे लड़की के घर बिजका गया। जहां शादी के रस्म का आंगन में मड़वा गड़ा था। पता करने पर बताया गया कि उसकी प्रेमिका सरिता की शादी भंडरिया थाना क्षेत्र के सरईडीह गांव निवासी उग्रनारायण सिंह के पुत्र मनकी सिंह से हुई है। इस बात से वह काफी आक्रोशित हो गया। आवेश में उसने 13 मई की शाम छह बजे अपने सर्विस इंसास राइफल, 200 मैगजीन, एक हैंड ग्रेनेड को कम्बल में छुपाकर कुल्ही पुलिस पिकेट से निकल कर अपने मोटरसाइकिल सीजी15-सी एन 0371 से अपने गांव जोन्हीखांड आया। वहां से गांव के ही दोस्त राकेश सिंह को साथ लेकर मनकी सिंह के घर सरईडीह पहुंच गया। वहां मनकी को बाहर बुलाकर उसे गोली मारकर हत्या कर दी।

खबरें और भी हैं...