पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरईडीह हत्या कांड में एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

सरईडीह हत्या कांड में एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भंडरिया थाना क्षेत्र के सरईडीह गांव में रविवार की रात गोली मारकर राजेंद्र सिंह उर्फ मनकी की हत्या के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो हमलावरों में से पुलिस ने एक को गिरफ्तार भी कर लिया है। जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी कर रही है। विदित हो कि रविवार की रात करीब 8.30 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो वर्दीधारी मनकी के घर आए थे। उक्त लोगों ने उसे बुलाया। इसके बाद उसके गले में गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना में एक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले का उद्भेदन का दावा कर रही है। इधर ग्रामीण पूरी घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देख रहे हैं। सरईडीह के ग्रामीणों की माने तो पूरा विवाद मनकी की शादी से जुड़ा हुआ है। ग्रामीण दबी जुबान से यह भी कहते सुने गए हैं कि हत्या में पुलिस के जवानों का हाथ है। बहरहाल इस मामले में सच्चाई बुधवार को पुलिस के द्वारा लोगों के सामने लाई जाएगी।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक एम अर्शी ने कहा कि हत्या के मामले में दो हमलावरों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरे मामले का उद्भेदन कर लिया गया है। जल्द ही इसे सार्वजनिक किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...