पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 20 महिलाओं को गैस चूल्हा सिलेंडर दिया गया

20 महिलाओं को गैस चूल्हा-सिलेंडर दिया गया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भंडरिया | प्रखंड मुख्यालय स्थित कमला ईडेन ग्रामीण वितरक के प्रांगण में सादे समारोह का आयोजन कर उज्ज्वला योजना के तहत प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के 20 महिलाओं को बीस सूत्री कार्यानवयन समिति के उपाध्यक्ष रूप निरंजन सिन्हा के करकमलों के द्वारा गैस चूल्हा व सिलेंडर मुफ्त प्रदान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोगों को बताया कि माननीय प्रधानमंत्री के प्रयास से आप सबों को यह लाभ मिल रहा है गैस चूल्हा के उपयोग से आपसबों का समय के साथ स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, इसके नियमित उपयोग से जहां जंगल का कटाव भी बंद होगा। 2019 तक हर घर घर में यह सुविधा उपलब्ध करने के लिए प्रधानमंत्री गैस चूल्हा व सिलेंडर मुफ्त देने का कार्य कर रहे हैं। गैस एजेंसी के प्रोपराइटर विनोद कुमार गुप्ता के द्वारा उपयोग करने की विधि व बचाव से संबंधित जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...