पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दस साल पूर्व बने खेल मैदान की चार दीवारी टूटी

दस साल पूर्व बने खेल मैदान की चार दीवारी टूटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रातड़िया | उपखण्ड भणियाणा के पदरोडा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान की चार दीवारी लगभग दस साल पूर्व बनाई थी। लेकिन इस खेल मैदान की चारों तरफ से दीवारी काफी समय से टूट चुकी है। इसकी सार संभाल लेने वाला कोई नजर नहीं आ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता जसवंत सिंह राठौड़ ने बताया कि इस स्कूल खेल मैदान की दीवारें दस साल पूर्व ग्रामपंचायत द्वारा बनाई गई थी सारसंभाल नहीं होने से ये दीवारें गिर चुकी है। इससे खेल मैदान में आवारा पशु विचरण करते रहते हैं।

खबरें और भी हैं...