पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विभाग की अनदेखी से सूखा पड़ा है पशु कुंड

विभाग की अनदेखी से सूखा पड़ा है पशु कुंड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रातड़िया | उपखण्ड भणियाणा के बारहठ का गांव ग्राम पंचायत के पदरोडा गांव के आबादी क्षेत्र के बीचों बीच बनी जीएलआर व पशु कुंड पिछले दो सालों से सूखा पड़ा है। जिसके कारण आमजन को मजबूरी में महंगे दामों पर पानी के टैंकर मंगवाकर प्यास बुझानी पड़ती है। लेकिन बेजुबान पशु कुंड खाली रहने से यह इधर उधर भटकते नजर आते हैं। ग्रामीण जसवंत सिंह राठौड़ ने बताया कि इस टंकी पर दिनभर हजारों की तादाद में पशु पानी की तलाश में आते हैं। लेकिन जलदाय विभाग की हठधर्मिता की वजह से इस टंकी में पानी चालू नहीं करते हैं। जिससे यह टंकी व पशु खेली दो साल से खाली ही पड़ी रहती है। उन्होंने कहा कि इस टंकी में पहले पानी की सप्लाई होती थी, तब पूरे गांव व आसपास की ढाणियों में पानी की किल्लत दूर हो जाती थी, लेकिन अब जलदाय विभाग के कुछ स्थानीय कर्मचारियों की हठधर्मिता व उनके ही द्वारा कुछ अपने खास व्यक्तियों के घरों पर अवैध कनेक्शन करने के कारण इस टंकी तक पानी नहीं पहुंचता है।

खबरें और भी हैं...