पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेढ़ साल बाद भी समस्या जस की तस

डेढ़ साल बाद भी समस्या जस की तस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रातड़िया | उपखण्ड भणियाणा के उंचपदरा गांव के मेघवालों की बस्ती में दो साल से बिजली के कम वॉल्टेज की समस्या जस की तस बनी हुई है। जिसकी वजह से गांव में इन दिनों पड़ रही भीषण में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कम वोल्टेज की वजह से नहीं चल पा रहे है। ऐसे में ग्रामीणों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। कम वोल्टेज की समस्या की शिकायत ग्रामीणों ने पंडित दीनदयाल पंचायत जन कल्याण शिविर 2016-17 बारहठ का गांव में आयोजन के दौरान जिला प्रमुख अंजना मेगवाल व बिजली विभाग के अधिकारियों को की थी। इस समस्या का तुरंत समाधान करने के लिए जिला प्रमुख ने डिस्कॉम को आदेश दिए थे। फिर भी डिस्कॉम ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे ग्रामीणों को कम वॉल्टेज की समस्या जस की तस बनी हुई है। ऐसे में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...