रातड़िया | उपखंड भणियाणा के ग्राम पंचायत ओला के राजस्व गांव बोनाडा में ताजाराम मेघवाल की ढाणी में पिछले लगभग दो माह से हैंडपंप खराब पड़ा। जिससे ग्रामीणों को भारी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इस बारे में कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियो व कर्मचारियों को अवगत करवाया तो इन कर्मचारियों ने 15 - 20 दिन पहले आकर हैंडपंप को ठीक करने के लिए टीम आई व हैंडपंप के पाइप को खोल कर बाहर निकाल कर चले गए। लेकिन 20 दिन से इस हैंडपंप की दुबारा सुध नहीं ली। जिससे ग्रामीणों को महंगे दामों पर इस भीषण में एक हजार से अधिक रुपये देकर टैंकर डलवाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की जल्द से जल्द इस हैंडपंप को ठीक कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई जाए।