पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रीसैणी आदर्श विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव मनाया

श्रीसैणी आदर्श विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव मनाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फलसूण्ड | क्षेत्र के रावतपुरा में स्थित श्रीसैणी आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक का शुक्रवार को वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भणियाणा के तहसीलदार गुलाबसिंह चौहान उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजबेरा सरपंच मनोहरसिंह भाटी, जय नारायण शर्मा, दिलीपसिंह जोधा साईं, भोपालसिंह भाटी उण्डू उपस्थित थे। इस अवसर पर तहसीलदार गुलाबसिंह चौहान ने इस विद्यालय की व्यवस्था को देखकर व्यस्थापक की तारीफ की व बच्चों को इस विद्यालय का नाम रोशन करने की भी नसीहत दी। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें कविता शहीद की माँ, कश्मीर तो होगा लेकिन पाकिस्तान नही होगा, तथा नृत्य फिर भी है दिल हिंदुस्तानी पर श्रोता भाव विभोर हो गए। इसके साथ विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को अतिथियों के हाथों पुरुस्कार दिलवाकर उत्साहवर्धन किया गया। वर्ष पर्यंत होने वाली गतिविधियों का वार्षिक प्रतिवेदन विद्यालय के व्यवस्थापक गोपालसिंह जोधा ने प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में समाजसेवी परबतसिंह जोधा, मदन सिंह जोधा, इंद्रसिंह जोधा, तेजाराम प्रजापत, मगसिह, मूलसिंह, हरिराम ,आवड़दान ,तेज सिंह ,खंगार राम ,रेवत राम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रामुदान कजोई ने किया। अंत मे बाहर से आए अतिथियों का व्यस्थापक गोपालसिंह जोधा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

फलसूंड़ स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में उपस्थित जनसमूह

खबरें और भी हैं...