रातडिया | उपखण्ड भणियाणा के अधिकतर गांवों में इस साल औसत से कम व सही समय पर बारिश नहीं हुई। जिसका खामियाजा अब पशुओं को भुगतना पड़ रहा है। चारे के अभाव में पशु इधर उधर भटकते साफ़ नजर आ रहे हैं। उपखण्ड भणियाणा के उचपदरा, पदरोडा, मैडवा, झलारिया, बलूसिंह की ढाणी, रातडिया, चैनपुरा, चितरोड़ी सहित उपखण्ड के कई गांवों में चारे की किल्लत बढ़ गई है। सरकार ने अभी तक इन क्षेत्रोंं में चारा डिपो स्वीकृत नहीं किए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इन ग्रामीण क्षेत्रो में गरीब जनता का मुख्य व्यवसाय पशु पालन ही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द क्षेत्र में चारा शिविर खोलकर पशुओं और पशुपालकों को राहत पहुंचाई जाए।