पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • न्यायाधीश सहित 2 मकानों में घुसे बदमाश, खाली हाथ लौटे

न्यायाधीश सहित 2 मकानों में घुसे बदमाश, खाली हाथ लौटे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात में बदमाशों ने दो घरों की खिड़कियों की ग्रिल निकालकर चोरी का प्रयास किया। उन्हें वहां कुछ मिला नहीं तो सामान बिखेरकर चले गए। इसमें एक घर में भानपुरा न्यायालय के एडीजे हितेंद्र मिश्रा रहते हैं।

भानपुरा थाना प्रभारी गोपालसिंह चौहान ने बताया फरियादी ललित सिसौदिया (25) निवासी नाहर अस्पताल के पास ने रिपाेर्ट दर्ज करवाई की। बताया वे नाहर अस्पताल के पास हमीरगढ़ वाले ठाकुर के मकान में निवासरत एडीजे हितेंद्र मिश्रा के निवास पर कार्यरत हैं। मंगलवार सुबह जब एडीजे साहब के घर गया। तब पता चला कि अज्ञात बदमाश एडीजे मिश्रा के आॅफिस कम स्टडी रूम की खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे। कमरे में केवल किताबें होने से उन्हें उलट-पुलटकर चले गए। घर से कोई सामान चोरी नहीं गया। इसी प्रकार पड़ोस में रहने वाले श्रीनाथ उपाध्याय के मकान में चोर घुसे थे। उपाध्याय ने बताया कि कमरे में रखी अालमारी में रखे कपड़े व अन्य सामान बिखर दिए। साथ ही अन्य अालमारी में रखे सामान भी बिखर दिए। कमरे में कीमती सामान व नकदी नहीं थी। ऐसे में कुछ भी नहीं ले जा सके। पुलिस थाना भानपुरा ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर विवेचना में लिया।

खबरें और भी हैं...