लीक घरेलू गैस सिलेंडर कुएं में फेंका, उसको निकालने के प्रयास में हो गई दो भाइयों की मौत
नगर से 2 किमी दूर लोटखेड़ी में दो भाइयों की कुएं में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कुएं में फेंके लीकेज गैस सिलेंडर को निकालने के प्रयास में हुआ। पहले सिलेंडर लेने बड़ा भाई अशोक (पप्पू) धाकड़ (35) कुएं में उतरा। कुछ देर तक नहीं निकला तो छोटे भाई नंदकिशोर (नाना) (30) ने कुएं में झांका। अंदर अशोक छटपटा रहा था। उसे निकलने के लिए नंदकिशोर भी कुएं में कूद गया। वहां गैस होने से दोनों की दम घुटने व पानी में डूबने मौत हो गई। शाम 7.30 बजे शव क्रेन की मदद से निकालकर अस्पताल ले गए लेकिन पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। पुलिस मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट नहीं कह पा रही है।
पुलिस थाना भानपुरा टीआई गोपालसिंह चौहान ने बताया बुधवार शाम 5.40 बजे हादसे की सूचना मिली। दोनों घटनास्थल से कुछ दूर ही रहते हैं। लोगों के अनुसार मौत के पीछे दूसरी बात भी सामने आ रही है। जिसमें अशोक कुएं पर पानी भर रहा था तभी वह गिर गया। यह देख नंदकिशोर बचाने के लिए कुएं में कूदा। उसकी भी पानी में डूबने से मौत हो गई। परिजन के विरोध के कारण अब तक पीएम नहीं हो पाया है। ऐसे में मौत गैस के कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। अंधेरा होने से कुएं से शव ही निकाल पाए हैं, सिलेंडर नहीं निकला। गुरुवार को फिर से तलाश करवाएंगे। जांच के बाद माैत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
अशोक धाकड़
नंदकिशोर धाकड़
पूछताछ नहीं हो पाई
दोनों भाइयों के परिवार में उनकी प|ियां, बच्चे और मां बची हैं। उनकी गांव में ही होटल व दूध डेयरी है। अशोक की तीन लड़कियां व एक लड़का है, नंदकिशोर की दो लड़कियां हैं। टीआई चौहान ने बताया फिलहाल परिजन कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में पूछताछ नहीं हो पाई।