सबसे ज्यादा शौचालय विहीन संधारा में यहीं से शुरू किया स्वच्छ भारत दिवस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 14अप्रैल से 5 मई 2018 तक देशभर में मनाए जा रहे वाले स्वच्छ भारत दिवस का शुभांरभ मंदसौर जिले में बुधवार को ग्राम संधारा से किया। कार्यक्रम कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव, एसपी मनोज कुमार सिंह, एएसपी इंद्रजीतसिंह बाकरवाल, जिला पंचायत सीईओ पंकज जैन, गरोठ एसडीएम आरपी वर्मा, जिला योजना समिति सदस्य व भाजपा जिलाध्यक्ष देवीलाल धाकड़, जनपद पंचायत अध्यक्ष विजयलक्ष्मी पुरोहित, जनपद सदस्य रेखाबाई, बृजमोहन बैरागी, ग्राम पंचायत संधारा सरपंच संतोषबाई एवं स्वच्छ भारत अभियान टीम के केंद्रीय अधिकारी श्रीनिवास शर्मा की उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे जिले की भानपुरा और गरोठ को छोड़कर सभी तहसीलें पूरी तरह से “खुले में शौच मुक्त’ हो चुकी है। मंदसौर जिले में 195000 परिवारों में से केवल 11226 परिवार शौचालय विहीन हैं। गरोठ तहसील इस माह के अंत में “खुले में शौच मुक्त’ हो जाएगी। केवल भानपुरा में 5800 परिवार शौचालय विहीन हैं, जिसमे सबसे ज्यादा 191 परिवार ग्राम संधारा के है। इसलिए इस जिलास्तरीय कार्यक्रम को संधारा में आयोजित करना पड़ रहा है। कलेक्टर श्रीवास्तव ने संधारा पंचायत भवन के सामने कचरों की रोड़ियों और चारों और गंदगी फैले होने के कारण जिले की सबसे गंदी ग्राम पंचायत का दर्जा भी संधारा को दिया गया। इस मौके पर कलेक्टर श्रीवास्तव ने एसडीएम वर्मा और टीआई गाेपालसिंह चौहान को रोड़िया हटाने के लिए धारा-133 के अंतर्गत नोटिस देकर एक माह में हटवाने के निर्देश दिए गए और 2 माह के अंदर पंचायत को ओडीएफ करने हेतु ग्रामवासियों से सहयोग की अपील की गई।