पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • पुलिस कार्रवाई को लेकर विक्रेताओं की हड़ताल आज

पुलिस कार्रवाई को लेकर विक्रेताओं की हड़ताल आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंदसौर जिले में किसान आंदोलन के दौरान भानपुरा में असर हुआ था। आंदोलन के दौरान सब्जी व फल विक्रेताओं को भारी नुकसान हुआ था। इसे लेकर दोनों पक्षों द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। भानपुरा के सब्जी व फल विक्रेताओं ने आज से अपना व्यवसाय अनिश्चितकालीन बंद की घोषणा की है।

सब्जी व फल विक्रेता संघ के कारूलाल माली, सुरेश पनिहार, हरिप्रसाद उनियारा, शिवनारायण माली, रतन नागरा, कन्हैयालाल, रतन नागरा, विनोद विश्वकर्मा, धर्मेंद्र नागरा ने बताया जून 2017 में किसान आंदोलन के दाैरान सब्जी व फल मंडी और विक्रेताओं को नुकसान पहुंचाया। बावजूद पुलिस व प्रशासन द्वारा सब्जी-फल विक्रेताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। हम आज तक कोर्ट जा रहे हैं, जिससे हमारे व्यवसाय पर असर पड़ता है। जबकि दूसरे पक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही हैं। इसी भेदभाव पूर्ण रवैये को लेकर रविवार से भानपुरा के सब्जी व फल व्यवसायी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहते हुए अपना व्यवसाय बंद रखेंगे।

खबरें और भी हैं...