भानपुरा अभिभाषक संघ के चुनाव हुए। अध्यक्ष सत्यनारायण चतुर्वेदी निर्वाचित घोषित हुए जबकि रासबिहारी द्विवेदी निर्विरोध सचिव चुने गए। अभिभाषक व चुनाव अधिकारी जगदीशचंद्र बोहरा ने बताया उपाध्यक्ष पद के लिए विजय गौड़, कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा व लाइब्रेरी पद के लिए हितेंद्र अहीर निर्विरोध निर्वाचित हुए।