मालवाहक व बोर खनन वाहन में टक्कर, चालक घायल
भानुप्रतापपुर| ग्राम भानबेड़ा में मालवाहक छोटा हाथी और बोर खनन वाहन में आमने-सामने की भिडंत हो गई। हादसे में छोटा हाथी के चालक को गंभीर चोट आई है। उसे पिकअप वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लगाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के रामनगर निवासी राजा राजपूत (29) रायपुर मालवाहक छोटा हाथी क्रं. सीजी 04 एमडी 4687 से पानी टंकी लेकर पखांजूर जा रहा था। इसी दौरान शाम 4.30 बजे भानबेड़ा के पास बोर खनन गाड़ी क्रं. सीजी 19 जी 4488 के साथ आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में राजा राजपूत का दांया पैर फैक्चर हो गया। संजीवनी एक्सप्रेस को फोन लगाया गया, लेकिन बाहर होने के चलते घायल को पिकअप में डालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।