- Hindi News
- National
- बैठक... तहसील साहू समाज की बैठक में अध्यक्षों ने दी कर्मा महोत्सव की तैयारियों की जानकारी
बैठक... तहसील साहू समाज की बैठक में अध्यक्षों ने दी कर्मा महोत्सव की तैयारियों की जानकारी
धनेलीकन्हार| तहसील साहू समाज भानुप्रतापपुर की बैठक रविवार को साहू सदन कोरर में हुई। इसमें सभी परिक्षेत्र के समाजजन शामिल हुए। गांवों के अध्यक्षों से कांकेर के कार्यक्रम में पहुंचने के लिए वाहन व्यवस्था की जानकारी ली। गोविद राम साहू, शिवप्रसाद साहू, सेवकराम साहू, शिवराम साहू, हिरामन साहू ने सामाजिक समरसता एवं 17 अप्रैल को कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह के की आगमन पर सामाजिक सदस्यों को कांकेर मेला भाटा पहुंचने कहा। इस दौरान सड़क हादसे में मौत हुए समाजजनों को श्रद्धांजलि दी। बैठक में व्यास साहू, टीकाराम साहू, मधुसूदन साहू, रामरतन साहू, रेवती साहू, कांति साहू, मीना साहू, सावित्री साहू, रविना साहू, फुलेश्वरी साहू उपस्थित थे।