पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांसद उसेंड़ी से मिले रसोइए बोले 5 साल से कर रहे मांग

सांसद उसेंड़ी से मिले रसोइए बोले-5 साल से कर रहे मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांसद उसेंड़ी से मिले रसोइए बोले-5 साल से कर रहे मांग

भानुप्रतापपुर। रसोइया संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। उनकी बात सरकार नहीं सुन रही है न कोई ध्यान दे रहा है। धरना लगातार 53वें दिन भी जारी रहा। 14 अप्रैल को संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सांसद विक्रम उसेंडी को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। संघ ने सांसद से मांग पूरी कराने का आग्रह किया।

संघ ने बताया कि रसोइयों द्वारा विगत 5 वर्षों से अपने मांगों को लेकर संभागीय मुख्यालयों, जिला मुख्यालयों, तहसील मुख्यालयों में आंदोलन करते हुए शासन व प्रशासन का ध्यान आकर्षण कराया गया था। इस पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया गया। इसके चलते रसोइया श्रमिक संघ 22 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठे हैं।

खबरें और भी हैं...