पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बस स्टैंड यात्रियों के लिए वाटरकेन लाकर की गई पानी की व्यवस्था

बस स्टैंड यात्रियों के लिए वाटरकेन लाकर की गई पानी की व्यवस्था

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भानुप्रतापपुर| बस स्टैंड में यात्री पेयजल सुविधा नहीं होने से परेशान थे। यात्रियों के रुकने के लिए प्रतीक्षालय बनाया गया है लेकिन यहां सुविधाओं के अभाव के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। यहां लगाया गया वाटर कूलर वर्षों से खराब पड़ा हुआ है।

इसकी मरम्मत को लेकर अब तक कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। इससे यात्रियों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहता था। इसे लेकर भास्कर ने 10 मई को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद नगर पंचायत द्वारा बस स्टैंड की सफाई कराई गई। इसके बाद लोगों को बस स्टैंड में ठंडे की पानी की व्यवस्था की गई। पूर्व एल्डरमेन शंकर गांधी ने बताया वाटर कूलर को मरम्मत कराने के कुछ दिनों में ही असामाजिक तत्वों द्वारा खराब कर दिया जाता है। इसलिए इस बार बीस-बीस लीटर के वाटरकेन से यात्रियों को ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। पहली खेप में 10 केन लाए गए हैं ।

भानुप्रतापपुर. बस स्टैंड में यात्रियों के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई।

खबरें और भी हैं...