पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीएम आवास 30 तक कराएं पूरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएम आवास 30 तक कराएं पूरा

दुर्गूकोंदल| जनपद पंचायत के अधिकारियों, सरपंच-सचिवों की बैठक सद्भावना भवन में जिला पंचायत सीईओ ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने ब्लाक के सभी ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिव एवं अधिकारी कर्मचारी, आवास योजना के ब्लाक समन्वयक, तकनीकी सहायक व आवास मित्रों के साथ सभी तकनीकों के सिलसिलेवार समीक्षा ली गई। इसमें मनरेगा, एसबीएम की योजनाओं की जानकारी ली गई। इस दौरान जनपद सीईओ विश्वनाथ रेड्डी, तहसीलदार चितरंजन दास, नायब तहसीलदार, स्वच्छ भारत मिशन के खंड समन्वयक ऋषि सेन, उपअभियंता, तकनीकी सहायक, आवास मित्र एवं सरपंच-सचिव उपस्थित थे।

कलार समाज बस्तर संभाग की बैठक आज

कांकेर| कलार समाज बस्तर संभाग की बैठक 15 अप्रैल को ग्राम माकड़ी सिंगराय के सामाजिक भवन में सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी। इसमें संभागीय वार्षिक अधिवेशन की तैयारी सहित कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राजकुमार कश्यप ने दी।

स्वास्थ्य शिविर में 63 लाेगों ने कराया इलाज

भानुप्रतापपुर| रेल सेवा शुभारंभ के मौके पर स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें 63 लोगों का स्वास्थ्य जांचकर दवाइयां दी गई। इसमें मौसमी बीमारी वाले मरीज आए। शिविर में रेलवे के चिकित्सकों के अलावा स्थानीय डॉ.अनिल पशीने, डॉ.डीएस ठाकुर, डॉ. वीएस भदौरिया, डॉ. संजय मिश्रा के साथ चिरायु के टीम व आयुष विभाग ने चिकित्सकों ने सेवाएं दीं।

मरकाटोला में नवयुवक मंडल का किया गया गठन

धनेलीकन्हार| ग्राम मरकाटोला फत्तेचंद के रंगमंच भवन में ग्राम पंचायत व ग्राम सभा की बैठक हुई। इसमें प्रयास नवयुवक मंडल का गठन किया गया। मंडल के लिए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें अध्यक्ष रिखीराम खरगिया, उपाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा व लमेश नेताम, कोषाध्यक्ष आत्मा राम साहू, सचिव महेंद्र गंजीर, सहसचिव बाबूलाल नाग, मंच प्रभारी देवेंद्र साहू, स्वतंत्र प्रभारी मनीष दीपक बनाए गए। इसमें 30 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं।

खबरें और भी हैं...