- Hindi News
- National
- आजादी के 71 सालों बाद भानुप्रतापपुर से चली पहली ट्रेन तो खुशी से झूम उठे लोग
आजादी के 71 सालों बाद भानुप्रतापपुर से चली पहली ट्रेन तो खुशी से झूम उठे लोग
भानुप्रतापपुर स्टेशन की टिकट खिड़की में सुबह 10 बजे से कतार लग गई थी। पहली टिकट भानुप्रतापपुर की महिला बलविंदर कौर ने 11.25 बजे ली जो अपने परिवार के साथ दुर्ग जा रही थी। कौर ने कहा दुर्ग कोई काम नहीं है लेकिन पहली ट्रेन में सफर करने की खुशी में यात्रा कर रही हैं।
गेंदलाल बना स्टेशन पर पहला वेंडर
ट्रेन शुरू होने के पहले दिन स्टेशन में चना फल्ली बेचने भानुप्रतापपुर का गेंदलाल सोनी पहुंचा। उसने कहा वह अब तक बसस्टेंड में ही चना-फल्ली बेचा करता था। अब ट्रेन के टाइम स्टेशन आकर बेचेगा।