संसार के सबसे अधिक शिक्षित व डिग्री वाले थे अंबेडकर:विक्रम
भानुप्रतापपुर| बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की 127 वी जयंती पर भाजपा मंडल द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ किया गया। सांसद विक्रम उसेंडी ने कहा भारत के लिए गौरव की बात है कि डॉ.आंबेडकर सबसे बड़े विद्यावान माने जाते हैं। उनके पास 16 डिग्रियां थी, जो विश्व में किसी के पास नहीं है।
14 अप्रैल को भारत र| आंबेडकर की जयंती को ज्ञान दिवस के रूप में मनाते हैं। उनकी बदौलत ही हमें कानून की जानकारी, संविधान मिला है। ऐसे महान व्यक्ति को कभी नहीं भूला जा सकता। कार्यक्रम में भोजराज नाग, भरत मटियारा, सुमित्रा मारकोल, विजय मंडावी, बृजेश चौहान, नरेंद्र बेसरे, नरोत्तम सिंह चौहान, भीखम आरदे, मीलूदास महंत, बसंती गांधी, मंदा सावले, वीना चुरेंद्र सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल थे।
समाजजनों ने निकाली रैली
बौद्ध समाज द्वारा जयंती अवसर पर उनके किए गए कार्यों को याद किया गया। परियोजना कार्यालय के पास स्थित बाबा साहेब की मूर्ति स्थल से नगर में रैली निकाली। नगर भ्रमण के बाद समाजजन अंतागढ़ पहुंची। यहां सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष कृष्णा टेकाम, चेतन मरकाम, टुपेश कोसमा, संजय बेलसरिया, बृजेश उके, डीके मेश्राम, डी खोब्रागढ़े आदि उपस्थित थे।