पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलार समाज के चुनाव में हुआ 61 प्रतिशत मतदान

कलार समाज के चुनाव में हुआ 61 प्रतिशत मतदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर। समाज के चुनाव में मतदान के लिए पहुंचे समाजजन।

कांकेर| कलार समाज के संभागस्तरीय पदाधिकारियों के चुनाव के लिए पांच मंडलों में मतदान हुआ। समाज के कुल 4050 मतदाताओं में से 2535 ने मतदान किया तथा मतदान का प्रतिशत 61.25 रहा। सर्वाधिक 70 प्रतिशत मतदान केशकाल मंडल में तो सबसे कम 51.77 प्रतिशत मतदान भानुप्रतापपुर-कोरर मंडल में हुआ। मतदान के बाद मतों की गणना का कार्य शुरू हो चुका है तथा रात तक परिणाम आ जाएंगे।

कलार समाज के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष के 15 उम्मीदवारों के लिए मतदान हुआ।

ये उम्मीदवार थे मैदान में

अध्यक्ष पद: महेश जैन भीरावाही, पुरषोत्तम गजेंद्र जैसाकर्रा, झाडू राम नेवेन्द्र मयाना।

उपाध्यक्ष: अभिमन्यु पांडे फरसगांव, बंशी पांडे बांसकोट, गजानंद जैन कांकेर, जनक राम सिन्हा थानाबोड़ी, सुखीत जैन नरहरपुर।

महासचिव: प्रेमानंद नागवंशी चंवाड, हेमंत सिन्हा जेपरा, मदन लाल जैन करिहा। कोषाध्यक्ष- मनीराम सिन्हा नरहरपुर, लीलाराम सिन्हा उकारी, तोरण सिन्हा नारा, देवकुमार जैन कोकपुर।

मतदान मंडलवार
मंडल कुलमत मतदान प्रतिशत

केशकाल 869 650 70.00

कांकेर 840 534 63.57

चारामा 1086 659 60.68

नरहरपुर-सरोना 693 395 56.19

भानुप्रतापपुर-कोरर 647 335 51.77

खबरें और भी हैं...