पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पिकअप बाइक भिड़ी आरक्षक की हुई मौत

पिकअप-बाइक भिड़ी आरक्षक की हुई मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर| सोमवार की रात करीब 9 बजे पखांजूर हाईस्कूल के सामने पिकअप व बाइक में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार छोटेबेटिया में पदस्थ आरक्षक शत्रुघन ध्रुव (22) पिता सुंदर की मौत हो गई व सोहगांव निवासी संदीप नायक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल ले जाया गया था, जहां से बाहर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद पिकअप चालक घटना स्थल पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया।

टक्कर से पिकअप वाहन के ड्राइवर साइड के चक्के के नीचे का पूरा हिस्सा ही टूट गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। एएसआई डीआर कुर्रे ने बताया पिकअप वाहन कौन चला रहा था अभी इसकी जांच चल रही है। अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

हाईस्कूल के मुख्य द्वार के ठीक सामने आए दिन दुर्घटनाएं होती ही रहती है। लोगों का कहना है कि इस जगह पर सड़क सीधी होने के चलते वाहन चालक अपनी गति बढ़ा देते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती है। बीती रात दुर्घटना में भी दोनों वाहन तेज गति में थे।

भानुप्रतापपुर में भी शुरू हो गई नगदी की किल्लत

भानुप्रतापपुर| राज्य में कैश की किल्लत पैदा हो गई है। देश के कई राज्यों गुजरात, बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ में कैश की किल्लत हो गई है। इसका असर भानुप्रतापपुर क्षेत्र पर भी पड़ा है। पिछले कई दिनों से एटीएम से पैसे नहीं निकल रहे है। वहीं बैंक से भी ज्यादा कैश नहीं दिया जा रहा है। शादी का सीजन होने के चलते कैश नहीं मिलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...