- Hindi News
- National
- दुष्कर्म के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, बचने को रायपुर, जगदलपुर, रायगढ के स्टेशन में छुपता रहा
दुष्कर्म के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, बचने को रायपुर, जगदलपुर, रायगढ के स्टेशन में छुपता रहा
भानुप्रतापपुर| संबलपुर की नाबालिग स्कूली छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अलग अलग धाराओं में कुल 5 आरोपी बनाए गए हैं। इनमें से एक को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। अब भी इस दुष्कर्म कांड के तीन आरोपी फरार हैं जिनकी लगातार पुलिस तलाश कर रही है।
संबलपुर की नाबालिग छात्रा ने ब्लैकमेलिंग कर दुष्कर्म करने की 14 दिन पूर्व 3 अप्रैल को भानुप्रतापपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले के आरोपी शकीर खान 30 वर्ष के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। फरारी काटने के बाद वह बीतीरात भानुप्रतापपुर पहुंचा था। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली और उसे दबोच लिया। 17 अप्रैल की सुबह दस बजे भानुप्रतापपुर से उसके रिश्तेदार अब्दुल वाहिद के घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया जब पुलिस में एफआईआर हो रही थी तब वह अंतागढ़ बाजार गया था।
जैसे ही खबर मिली वह फरार हो गया। वहां से जगदलपुर, रायपुर, राजनांदगांव आदि जगहों पर घूमता रहा। किसी के घर नहीं जा सकता था इसलिए रात रेलवे स्टेशनों में गुजारता था। शाकीर खान के अनुसार दुष्कर्म मामले में अन्य आरोपी उसके साथ नहीं थे। वह अकेला ही फरारी काट रहा था। पुलिस ने मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल में दाखिल कर दिया। इसके पूर्व इस मामले में 6 अप्रैल को आरोपी भैरव चौधरी को गिरफ्तार किया गया था। जिसके द्वारा युवकों को अपना कमरा अय्याशी करने मुहैया कराया जाता था।
शाकीर खान
मोबाइल से बनाई दूरी
आरोपी ने बताया फरार होने के बाद अपना मोबाइल बंद कर दिया था क्योंकि उसे आशंका थी पुलिस उसका लोकेशन ट्रेस कर लेगी। परिजनों से संपर्क करने एक नया सिम खरीदा लेकिन उसे भी चालू करने के बजाए डर कर फेंक दिया।
तीन आरोपी अब भी फरार
मामले में तीन आरोपी अब भी फरार हैं। इसमें शुभम तिवारी 25 वर्ष के खिलाफ धारा 376, पाक्सो, गोलू उर्फ हिमांशु मानिकपुरी 25 वर्ष के खिलाफ धारा 376 आईपीसी, पाक्सो तथा कोरियर ब्वाय राजा खान 26 वर्ष के खिलाफ धारा 354, 363, 511 तथा पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
परिजनों से पूछताछ जारी
थाना प्रभारी गैंदसिंह ठाकुर ने बताया मामले एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन आरोपियों की तलाश जारी है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मोबाइल लोकेशन की जांच के साथ साथ अलग अलग जगहों पर टीम रवाना की गई है।