पुराने कर्मचारियों के वेतन की मांग
भानुप्रतापपुर| जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज वाधवानी ने कहा है कि सरकार ने शराब दुकानों में स्थानीय युवाओं को प्लेसमेंट के जरिए सुपरवाइजर, सेल्समैन, गार्ड, मल्टी वर्कर्स के रूप में 11-11 घंटे काम कराया। जब तक शराब दुकान स्थापित व सुचारू रुप संचालित ना हो गई तब तक जिले के युवाओं का शोषण किया गया। उनसे बीस-बीस हजार की सुरक्षा राशि भराने के बावजूद 8-8 महीनों की सैलरी रोक के रखी गई। इसके बाद सरकार और अधिकारियों ने स्थानीय युवाओं को बिना सूचना व आदेश के बाहर निकाल दिया। बदले में अधिकारियों ने अपने रिश्तेदारों व 40 से 50 साल के बाहरी लोगों को कमीशनखोरी के चलते नौकरी में रखा लिया है। इसका युकां विरोध करती है। सरकार से मांग करती है कि युवाओं को उनकी नौकरी व सैलरी जल्द से जल्द दें अन्यथा युकां आबकारी कार्यालय में तालाबंदी कर आंदोलन करेगी।