स्कूली बच्चों ने पक्षी बचाव अभियान चलाकर पक्षियों को दिया दाना-पानी
भानुप्रतापपुर|ग्राम कच्चे के प्राथमिक स्कूली बच्चों द्वारा पक्षी बचाव अभियान चलाया जा रहा है। तेज धूप के कारण पक्षियों को भूख-प्यास से बचाने बच्चे ग्रीन कंमाड़ो वीरेंद्र सिंह के मिट्टी के बर्तन को पेड़ में बांध व घरों के घतों में पात्र रखकर दाना-पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। लोगों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं ।