पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हिंदुस्तान की कुशलता, उन्नति और समृध्दि के लिए की प्रार्थना

हिंदुस्तान की कुशलता, उन्नति और समृध्दि के लिए की प्रार्थना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भानुप्रतापपुर। प्रार्थना सभा में शामिल हुए मसीह समुदाय के लोग।

भानुप्रतापपुर| मसीही समुदाय द्वारा बराका प्रार्थना भवन में तीन दिवसीय आत्मिक जागृति प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा का शुभारंभ नगर अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरोत्तम सिंह चौहान के आतिथ्य में हुआ। प्रार्थना सभा में हिंदुस्तान की कुशलता, उन्नति एवं समृध्दि के लिए प्रभु यीशु से प्रार्थना की गई। उन्होंने कहा मसीही समाज दुनिया में सेवा करने के लिए मिसाल है।

यह समाज हमेशा दूसरे के दुख दर्द को समझकर दीन दुखियों की सेवा के लिए तत्पर रहता है। हम सभी लोगों को जाति-धर्म से ऊपर उठकर सदैव मानव सेवा करना चाहिए। प्रभु यीशु ने मानव उत्थान के लिए अपना जीवन कुर्बान किया। पास्टर टीसी वर्मा ने प्रार्थना कराकर सभा की शुरुआत की। इसके बाद रवि प्रकाश लोहसिंह, जितेंद्र नायक, जाबेश नायक, पंचराम, रोशन लोहसिंह, मेनोनाइट चर्च और उनकी टीम ने प्रभु यीशु के गीत गाए। प्रार्थना सभा के मुख्य वक्ता सुभाष साहनी संबलपुर थे। उनके द्वारा 3 दिनों तक मसीही विश्वासियों को समाज सेवा का संदेश दिया गया। इससे भारत वर्ष संपूर्ण रूप से सशक्त बनकर विश्व महाशक्ति बन सके। उन्होंने कहा सभी हिंदुस्तानवासियों को सर्वहित में कार्य करना चाहिए। समापन समारोह में बिरेंद्र सिंह ठाकुर, सुनील बबला पाढ़ी, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राजेश तिवारी, हितेश तिवारी, नीलम नायक, रवि प्रकाश लोहसिंह, सहदेव साहू, जितेंद्र नायक, जेके नायक, होमप्रताप साहू, पंचराम, अखिलेश कुमार, सुरेश निषाद, भावेश सोनी, धर्मेंद्र कुमार, आधारी राम, दुर्गेश सिन्हा, मनीष साहू, टीडी लोहसिंह आदि उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि विधायक मनोज सिंह मंडावी ने कहा हमारे देश को आगे बढ़ाने में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाइयों का अहम योगदान है। सभी को मिलकर देश को तरक्की के लिए प्रयास करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...