पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इस बार कांग्रेस की होगी जीत:नायक

इस बार कांग्रेस की होगी जीत:नायक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चारामा। स्वागत करते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता।

चारामा| विधानसभा चुनाव के लिए चारों क्षेत्र कांकेर,भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ व नारायणपुर क्षेत्र के लिए बलैया नायक को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। बुधवार को पर्यवेक्षक नायक व भानुप्रतापपुर क्षेत्र के पर्यवेक्षक बालू चौहान चारामा पहुंचे। विधायक मनोज मंडावी के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान नगर के आंवरी चौक श्रीरामजानकी मंदिर से एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली निकाली गई, जो रेस्ट हाउस तक पहुंची।

दोनों पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनाव संबंधित जानकारियां लीं और कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार होगी। नायक ने कहा चारों विधानसभा क्षेत्र में आने वाले चुनाव में कांग्रेस की जीत निश्चित है। बीजेपी ने चुनाव के पहले किए वादे सत्ता में आने के बाद भूल गई। इसको पूरी जनता जान चुकी है। कांग्रेस बहुत मजबूत पार्टी है। बीजेपी को हराने की ताकत कांग्रेस के पास है। चारामा के बाद वे चारों विधानसभा क्षेत्र के सभी ब्लॉकों व प्रमुख स्थलों तक जाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि नरेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष भुनेश्वर नागराज, मोहित नायक, उषा वट्टी, सुमित्रा नागराज, देवेंद्र सोनी, सत्तार खान, यशवंत नायक, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष महेंद्र नायक, संतोष शिंदे, कुंजलाल जैन, अजीत कुरैटी, महेंद्र सिन्हा आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...