पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गियर बदला, पीछे लुढ़क गई बस, खड़ी स्कूटी को रौंद दिया

गियर बदला, पीछे लुढ़क गई बस, खड़ी स्कूटी को रौंद दिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भानुप्रतापपुर| बस स्टैण्ड में दोपहर 3 बजे अचानक बस लुढ़ककर पीछे चलने लगी और होटल के सामने खड़ी स्कूटी को रौंद दिया। पास में खड़े लोग भाग कर अपनी जान बचाई। गुरुवार को मुस्कान ट्रेवल्स की बस दोपहर तीन बजे बस स्टैंड में आकर रुकी।

सवारी उतरने के बाद चालक शमीम कुरैशी बस को बंद कर भोजन करने चला गया। बस का कंडेक्टर रमजान था। कुछ समय बाद वह स्टेयरिंग पर बैठ गया और वाहन को न्यूट्रल में कर दिया। इससे बस एकाएक पीछे की ओर चलने लगी। लगभग 15 मीटर चल कर एक होटल के सामने खड़ी स्कूटी को रौंद दिया। पास ही खड़े तीन लोग अपनी जान बचाकर भागे। बस धीरे-धीरे चलने से लोगों को संभलने का मौका मिला और एक बड़ा हादसा टल गया। हेमप्रकाश शिवहरे ने बताया स्कूटी को खड़ी कर होटल में चाय पी रहे थे। अचानक बस पीछे आने लगी आवाज लगाने के बाद भी कोई नहीं सुना और बस स्कूटी को रौंद दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर इसकी जांच कर रही है।

भानुप्रतापपुर. बस स्टैण्ड में बस ने पीछे लुढ़कते हुए खड़ी स्कूटी को ऐसे रौंदा।

खबरें और भी हैं...