पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आने वाली पीढ़ी को समाज के तौर तरीके बताना आवश्यक: गिरवर

आने वाली पीढ़ी को समाज के तौर-तरीके बताना आवश्यक: गिरवर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनेलीकन्हार. नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सौंपा गया कार्यभार।

साहू समाज के नए पदाधिकारियों ने लिया कार्यभार

धनेलीकन्हार| कोदागांव परिक्षेत्र साहू समाज की बैठक गुरुवार को कन्हारपुरी में हुई। इस मौके पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को कार्यभार सौंपा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गिरवर साहू ने कहा कि साहू समाज एक ऐसा समाज है जो अपनी मेहनत व लगन के कारण पूरे देश में जाना जाता है।

इसे प्रेरणाश्रोत समाज के रूप में माना जाता है। आज हमें इस मान-मर्यादा को बचाना है तो हमें अपने आने वाली पीढ़ी युवाओं को समाज के तौर तरीके व मान-मर्यादाओं से परिचित करना आवश्यक है। अपने ग्राम समाज से इस पहल की शुरुआत करें, ताकि समाज की युवा पीढ़ी समाज सेवा के साथ देश की सेवा करें। विशिष्ट अतिथि भानुप्रतापपुर तहसील साहू संघ अध्यक्ष सेवकराम साहू ने कहा कि महिलाओं की समाज सेवा में भागीदारी बराबर रहती है। आज महिलाओं को भी इसी कारण पुरुषों के मुकाबले बड़े पदों पर जगह समाज द्वारा दिया जा रहा है ताकि महिलाओं को भी समाज में बराबर सम्मान मिल सकें। कार्यक्रम में कोदागांव परिक्षेत्र के पूर्व पदाधिकारियों द्वारा विगत त्रिवर्षीय कार्यकाल का आय-व्यय का ब्यौरा समाज के बीच रखा गया।

इन पदाधिकारियों ने लिया कार्यभार

इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष युगलकिशोर साहू, कोषाध्यक्ष खम्मन साहू, सचिव रोहित साहू, महिला उपाध्यक्ष कविता साहू, अनिल साहू, रामसुमन साहू, तुलाराम साहू, रूपलाल साहू, मधुसूदन साहू, शिवराम साहू, रमेश साहू, जगमोहन साहू, विष्णु साहू, पुनित साहू, भगवन साहू, लखन साहू, मंशाराम साहू, नितराम साहू आिद थे।

खबरें और भी हैं...