भानुप्रतापपुर| प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति कोंडरूंज के प्रबंधक द्वारा वर्ष 2016 का बोनस एवं संग्रहण पारिश्रमिक 14 संग्राहकों को लगभग 1 लाख 59 हजार का भुगतान नहीं किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सामसाय, परदेशी, रैसूराम, रामजी, सौभराम, कारिया, मेहरूराम, धनसिंग , रानोबाई, राजूराम , सोनिया, केषो, चैतूराम, पंडोराम ने कहा समिति प्रबंधन से पूछने पर उनके द्वारा आरटीजीएस कर देने की बात कहते हैं, लेकिन संबंधित बैंक से खाते जांच करने पर किसी प्रकार की राशि जमा नहीं होने की बात कही जाती है।