भानुप्रतापपुर| पशुधन विकास विभाग द्वारा शनिवार को ग्राम कन्हारगांव में जिला स्तरीय पशु मेला उत्सव व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें पशुओं की हेल्थ जांच कर स्वस्थ पशुओं के मालिकों को प्रमाण पत्र व प्रथम इनाम 600 एवं द्वितीय 500 देकर पुरस्कृत किया। दुधारू गाय में प्रथम कृष्णा तिवारी, संजय द्वितीय, शंकर बछिया, स्वस्थ बछड़ा में प्रथम इनाम टिकाराम, द्वितीय राम कुमार यदु, स्वस्थ बैल-भैंस प्रथम देवेंद्र पटेल, द्वितीय देवेंद्र को दिया गया। सम्मेलन में मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुभद्रा सलाम, उपाध्यक्ष कृष्णा देवी सिन्हा, कृषि स्थाई समिति अध्यक्ष संजय जुर्री, जिला पंचायत सदस्य बीरेश ठाकुर, ललेश्वरी टांडिया, जनपद अध्यक्ष रामबाई गोटा, जनपद सदस्य टिकेश्वरी साहू, लिलेश्वरी सोनबत्ती, परमेश्वर गोटा, जगदूराम कोर्राम आदि उपस्थित थे।