पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आप पदाधिकारियों की हुई बैठक

आप पदाधिकारियों की हुई बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भानुप्रतापपुर| आम आदमी पार्टी के लोकसभा क्षेत्र कांकेर के 4 विधानसभा के पदाधिकारियों की बैठक भानुप्रतापपुर के विश्राम गृह में शुक्रवार को हुई। केंद्रीय पर्यवेक्षक दिनेश यादव ने 4 विधानसभा क्षेत्र की जानकारी ली। प्रत्येक विधान सभा से बूथ तथा मंडल स्तर से पंजीकृत डाटा मांगा और लोकसभा तथा विधान सभा के सभी पदाधिकारियों के बीच प्रत्याशी चयन को लेकर विचार विमर्श किया। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को 20 मई को गोपालराय श्रम मंत्री दिल्ली सरकार तथा छत्तीसगढ़ प्रभारी के आगमन की जानकारी दी। इस दौरान प्रत्याशियों के प्रथम सूची जारी किए जाने की बात कही गई। बैठक में कोमल हुपेंडी, देवलाल नरेटी, हरेश चक्रधारी, उमेश पोटाई, मनोज जैन, मेहर सिंह वट्टी, शशि उइके, तुलसी कडियाम, सुमन कोला, ऋषिकेष मजुमदार, किशोर कवाची आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...