डड़सेना कलार समाज बस्तर संभाग का आज होगा चुनाव
कांकेर| डड़सेना कलार समाज बस्तर संभाग का चुनाव 14 अप्रैल को होगा। अध्यक्ष सहित उपाध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष के 4 पदों के लिए 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सभी प्रत्याशियों द्वारा प्रचार प्रसार कर अपने पक्ष में मतदान करने समाजजनों को प्रेरित किया गया। 13 अप्रैल को चुनाव प्रचार थम गया।
चुनाव अधिकारी शंकर जैन व प्रवक्ता मोहन जायसवाल ने बताया 14 अप्रैल को चुनाव कार्यक्रम होगा। 15 अप्रैल को सामाजिक मुद्दों पर चर्चा होगी। पूरे बस्तर संभाग के 7 मंडलों को 5 बूथों में समाहित किया गया है। 1 कांकेर मंडल में 32 ग्राम के 840,चारामा मंडल में 36 ग्राम के 1086, भानुप्रतापपुर मंडल के 3 ग्राम के 184 व कोरर मंडल में 28 ग्राम के 463, नरहरपुर मंडल के 23 ग्राम के 518 मतदाता व सरोना मंडल के के 19 ग्राम के 175 मतदाता, केशकाल मंडल के 31 ग्राम के 850 मतदाता मतदान करेंगे। केशकाल मंडल में कोंडागांव, नारायणपुर जिले के मतदाता समाहित हैं। पूरे संभाग के 192 गांव के 4050 परिवारों से एक-एक मतदाता मतदान करेंगे।