कोसरिया महार समाज का शपथ ग्रहण 15 को
चिल्हाटी और बैजनपुरी में मासनगान शुरू
कोरर| ग्राम चिल्हाटी व बैजनपुरी में तीन दिवसीय रामायण मानस सम्मेलन की शुरुआत 13 अप्रैल से हुई। सम्मेलन में 30 मानस मंडलियोंं ने हिस्सा लिया। चिल्हाटी में मानसगान शुभारंभ अवसर पर सरपंच केएस नेताम, श्यामलाल ठाकुर, महेश सलाम, भूमि शंकर साहू, नरेंद्र यदु, बलराम ठाकुर, रतन ठाकुर व बैजनपुरी में सरपंच जीवन लाल केमरो, जनपद सदस्य टिकेश्वरी साहू, जैना तारम, वीरेंद्र कोरेटी आदि उपस्थित थे।
क्षेत्र के लिए रेल सेवा बड़ी उपलब्धि: दुग्गा
भानुप्रतापपुर| पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा ने कहा भानुप्रतापपुर क्षेत्र के लिए रेलवे लाईन सबसे बड़ी सौगात है। मैं 1993 में कहा था उस समय केंद्र तथा राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। रेल्वे लाईन से खनिज पदार्थ वन उत्पाद, कृषि उत्पाद के साथ ही व्यापार रोजगार के नया अवसर आ गया। यह भाजपा सरकार की देन है। देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी व डॉ रमन सिंह भागीरथ साबित हुए हैं।
कोसरिया महार समाज का शपथ ग्रहण 15 को
चारामा| कोसरिया महार समाज के शाखा पदाधिकारियों एवं तहसील स्तरीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 15 अपै्रल को दोपहर 12 बजे से ग्राम माहुद में किया जाएगा। यह जानकारी जिला संरक्षक केआर लावत्रे ने दी है।
सामाजिक न्याय दिवस आज
कांकेर| शासन द्वारा 14 अपै्रल से 5 मई तक ग्राम स्वराज अभियान चलाया जाएगा। इसी के चलते 14 अप्रैल को सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर सभी ग्राम पंचायत में ग्राम सभा आयोजन कर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती एवं सामाजिक समरसता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन परिसर में किया जाएगा।
दावा-आपत्ति 20 तक
कांकेर| जिला खनिज शाखा में सहायक ग्रेड तीन के संविदा रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन जिले के निवासियों से आमंत्रित किया गया था। इसका परीक्षण उपरांत पात्र-अपात्र आवेदकों की सूची तैयार की गई है। इसके लिए दावा-आपत्ति 20 अपै्रल तक आमंत्रित किया जा सकता है। आवेदकों का सूची का अवलोकन जिला कार्यालय के सूचना पटल में चस्पा किया गया है।