पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भानुप्रतापपुर तक रेल लाने शिवसेना का प्रयास: मिश्र

भानुप्रतापपुर तक रेल लाने शिवसेना का प्रयास: मिश्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भानुप्रतापपुर| शिवसेना प्रदेश उप प्रमुख चंद्रमौली मिश्र ने कहा प्रदेश एवं देश में राज कर रही भाजपा एवं प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा दल्लीराजहरा रावघाट रेल परियोजना के प्रथम चरण गुदुम भानुप्रतापपुर रेल प्रारंभ होने का श्रेय लेने जनता को दिग्भ्रमित किया जा रहा है। कांग्रेस एवं भाजपा अगर प्रयास करती तो यह परियोजना दशकों पूर्व ही पूरा हो जाता। दल्लीराजहरा-रावघाट परियोजना में कांग्रेस के एक पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ही समय-समय पर रोड़ा अटकाया। धरना-चक्का जाम किया गया, तब जाकर सेल प्रबंधन, रेल्वे प्रशासन, भारत सरकार द्वारा खदानों से लौह अयस्क के परिवहन एवं स्थानीय आवागमन के लिए दल्ली राजहरा रावघाट रेल परियोजना में भानुप्रतापपुर रेल शुरू हो रही है।

खबरें और भी हैं...