पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रेय लेने हो रहा है भ्रष्टाचार: आप

श्रेय लेने हो रहा है भ्रष्टाचार: आप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रेय लेने हो रहा है भ्रष्टाचार: आप

भानुप्रतापपुर| आम आदमी पार्टी के विधान सभा अध्यक्ष मेहर सिंह वट्टी ने कहा भानुप्रतापपुर में रेल सेवा की शुरूआत होने की खुुशी है लेकिन भाजपा अपना प्रसार प्रचार करके श्रेय लेने में लगी हुई है। इसके लिए ग्राम पंचायत के सचिवों को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मौखिक आदेश देकर भीड़ एकत्रित करने कहा जा रहा है। इससे पंचायतों के मूलभूत अधिकार का हनन हो रहा है। भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी में लिप्त भाजपा ग्राम पंचायत के मूलभूत या अन्य राशि का प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व अन्य मंत्री के कार्यक्रम में खर्च करती है। पिछले दिनों लोक सुराज, ग्राम सुराज को सरकारी कार्यक्रम घोषित कर जन आशीर्वाद यात्रा द्वारा भाजपा के मंडल अध्यक्ष और उनके अन्य संगठन के लोग सरकारी अधिकारियों के संरक्षण में पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए भरपूर उपयोग किया गया। इसका आम आदमी पार्टी विरोध करती है। सरकारी खर्च पर भाजपा का प्रचार प्रसार नहीं रुका तो आप विरोध प्रदर्शन करेंगी।

खबरें और भी हैं...