आज चित्र बनाकर करेंगे ट्रेन का स्वागत
आज चित्र बनाकर करेंगे ट्रेन का स्वागत
भानुप्रतापपुर| नगर में रेल सेवा शुरू होने के क्षेत्रवासियों में उत्साह है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग रेल का सफर कर रहे हैं। 19 अप्रैल को ग्रीन कमांडो वीरेंद्र सिंह, मार्डन आर्ट के चित्रकार दल्लीराजहरा के डीएस विद्यार्थी व लिम्का बुक ऑफ द वर्ड रिकार्ड से पुरस्कृत भिलाई के अंकुश देवांगन द्वारा अपने कलाकृति द्वारा भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन में पहुंचकर रेल का स्वागत किया जाएगा।
अक्षय तृतीया पर बच्चों ने रचाई गुड्डे-गुड्डियों की शादी
भानुप्रतापपुर| अक्षय तृतीया के मौके पर गांव-गांवों में बच्चों द्वारा मंडल सजाकर गुड्डे-गुड्डियों की शादी कराई गई। इसके पहले बच्चों द्वारा गांव में गाजे-बाजे के साथ दूल्हे-दुल्हन की बारात निकाली गई। लोगों का लड्डू भी बांटा गया। यह परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है, जिसे आज भी निभाया जा रहा है। अक्षय तृतीय के अवसर पर क्षेत्र के किसानों ने खेतों में धान बोआई का भी शुभारंभ किया। कई किसानों ने खेतों में धान बीज खेत में बोआई कर औपचारिकता पूरी की।
गेस्ट लेक्चरर के लिए आवेदन 27 तक
कांकेर| औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नरहरपुर में डीजल मैकेनिक में प्रशिक्षण सत्र अगस्त 2017-18 में प्रशिक्षण कार्य पूर्ण कराए जाने के लिए रिक्त पदों में मेहमान प्रवक्ता (गेस्ट लेक्चरर) के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रारूप में आवेदन 27 अप्रैल के शाम 5 बजे तक करें।
44 ग्रापं में ग्रामसभा जारी
दुर्गूकोंदल| ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में 14 अप्रैल से ग्रामसभा का आयोजन किया जा रहा है। सीईओ के विश्वनाथ रेड्डी ने बताया ग्रामसभा में जनप्रतिनिधि व विभागीय अधिकारियों द्वारा शासन की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। गांव-गांव में ग्रामसभा के पंचायत के आय-व्यय की समीक्षा, योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामसभा में उपस्थित विभागीय कर्मचारियों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।