पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शॉर्ट फिल्म दिखा उच्च शिक्षा के लिए किया युवाओं का मार्गदर्शन

शॉर्ट फिल्म दिखा उच्च शिक्षा के लिए किया युवाओं का मार्गदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भानुप्रतापपुर| शासकीय महर्षि वाल्मीकि महाविद्यालय में मंगलवार को कॅरियर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विवि के सहायक प्राध्यापक शिव कुमार बघेल अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि बस्तर के छात्र अब उच्च शिक्षा के लिए केवल राज्य के रायपुर-भिलाई तक ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र के वर्धा स्थित महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में भी अपना उज्ज्वल भविष्य बना सकते हैं। इस विवि में विभिन्न पाठ्यक्रम के माध्यम से जनजातीय क्षेत्र के छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विवि से संबंधित एक शॉर्ट फिल्म भी छात्रों को दिखाई। बघेल ने क्षेत्र के छात्रों को बेहतर उच्च शिक्षा के लिए महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विवि में दाखिला लेने कहा।

2019 में कस्तूरबा एवं महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भी कहा। उन्होंने बताया पूरे देश में इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें विवि स्तर पर विद्यार्थियों की टीम बनाई जा रही है। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के बीजेएमसी संकाय द्वारा किया गया।

खबरें और भी हैं...