पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भोड़िया के स्कूलपारा में पेयजल संकट ग्रामीमों ने की हैंडपंप खनन की मांग

भोड़िया के स्कूलपारा में पेयजल संकट ग्रामीमों ने की हैंडपंप खनन की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भानुप्रतापपुर| ग्राम भोड़िया के स्कूलपारा में गर्मी बढ़ने के साथ पेयजल संकट गहराने लगा है। गर्मी के चलते जलस्तर नीचे चले जाने से बोरपंप भी बंद होने लगे हैं। ग्रामीण माधव नेताम, राजकुमार दीवान, अमिषा दीवान, त्रिवेणी, लक्ष्मण यादव ने बताया स्कूलपारा की आबादी 100 है। यहां एक हैंडपंप आयरनयुक्त है जो पीने योग्य नहीं है। एक बोरपंप है, जो 10 से 15 मिनट चलाने के बाद बंद हो जाता है। बड़ी मुश्किल से 8-10 मटका पानी मिलता है। इसके चलते लोगों को दूसरे मोहल्लों के हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। लोगों ने हैंडपंप खनन की मांग की है।

खबरें और भी हैं...