संपति क्षति के पीड़ितो के लिए राशि जारी की गई
कांकेर| जिले के ग्यारह पीड़ित व्यक्तियों को कलेक्टर टामन सिंह सोनवानी ने संपति क्षति होने पर 7 लाख की सहायता राशि स्वीकृत की है। इसमें संबलपुर के संजय कुमार टेक, संतराबाड़ी दुर्ग से तरनजीत सिंह, गंजपारा राजनांदगांव के जयेश कुमार बोथरा, दल्लीराजहरा बालोद के पंकज कुमार चांडक, ठेठवारपारा दुर्ग के मीना भाटिया, राजनांदगांव के निमेश शिवहरे, भानुप्रतापपुर के संतोष कुमार गुप्ता को एक लाख, भानुप्रतापपुर के ललित कुमार अग्रवाल, खुर्सीपार भिलाई के इम्तियाज अहमद आदि को राशि स्वीकृत की है।