चित्रकला में संतोष और निबंध स्पर्धा में मानिक को मिला प्रथम स्थान
मेसर्स जायसवाल निको इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा मेटाबोदेली लौह अयस्क खदान क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़ा एवं पृथ्वी दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसका समापन व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन ग्राम चारगांव में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गांव में स्वच्छता रैली निकालकर की गई। लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई।
पृथ्वी दिवस पर चित्रकला के सीनियर वर्ग से प्रथम संतोष कुमार, द्वितीय आशा मंडावी, तृतीय सावित्री कोमरा, जुनियर वर्ग में प्रथम रूपेश कुमार, द्वितीय सेविका रामटेके व तृतीय पूजा कुलदीप रही। स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के निबंध प्रतियोगिता में प्रथम मानिक कुलदीप, द्वितीय सुरेंद्र देहारी, तृतीय मनीष कुमार उसेंडी, भाषण में प्रथम दिनेश दर्रो, द्वितीय रजऊ राम उयके, तृतीय संतक सिकसोडिया रहे। सभी विजेताओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
स्वच्छता का हमारे जीवन में विशेष महत्व: मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापक मसुराम उसेंडी ने कहा गांव-गांव में स्वच्छता का संदेश फैलाकर हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को पूरा करना है। खदान प्रबंधक एसके सिंह ने कहा कि स्वच्छता का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। स्वच्छता सिर्फ खदान ही नहीं बल्कि हर स्थान पर इसका विशेष ख्याल रखा जाना चाहिए। कार्यक्रम को बरादु राम दुग्गा, गायता तुलसीराम कुलदीप ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जग्गू साहू, दिनेश दर्रो, सहदेव उयके, चिंतु ताम्रकार, चिंतु दर्रो, नारद बघेल, देबनु बघेल, आरपी देवागंन, अश्विनी शुक्ला, सीके देशमुख आदि उपस्थित थे।
भानुप्रतापपुर। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।